शख्स ने सहमति से एक ही मंडप में 2 युवतियों से रचाई शादी, तेलंगाना का वीडियो हुआ वायरल
तेलंगाना के कुमुराम भीम आसिफाबाद में एक युवक द्वारा एक ही मंडप पर 2 युवतियों से शादी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक का दोनों युवतियों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था व दोनों युवतियों ने आपसी सहमति से युवक से शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी आदिवासी परंपराओं से हुई।