शख्स ने हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद बिहार में शिवलिंग से अष्टधातु का नाग चुराया
छपरा (बिहार) में एक शख्स ने बटुकेश्वरनाथ मंदिर से शिवलिंग पर रखा अष्टधातु का प्राचीन नाग चोरी कर लिया है और यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में शख्स हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद नाग चोरी करता नज़र आ रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।