शख्स ने हर महीने ₹3 लाख के रेवेन्यू के बावजूद स्टार्टअप किया बंद, पकड़ ली ₹25,000 की नौकरी
केरल के उद्यमी शामिल मुहम्मद ने ₹3 लाख के अनुमानित मासिक राजस्व तक पहुंचने के बावजूद अपने स्टार्टअप को 6 महीने के भीतर बंद कर दिया। उन्होंने ₹25,000/माह की सेल्स की नौकरी पकड़ ली। वह उसी कंपनी के प्रमुख स्टेकहोल्डर बन गए जहां अब B2B फाउंडर्स और वेंचर कैपिटलिस्ट को लिंक्डइन पर अपने पर्सनल ब्रैंड बनाने में मदद करते हैं।