शख्स बोला- 300 स्क्वॉयर फीट के दुकान से ₹70 लाख/वर्ष मुनाफा कमा रहा मालिक; छिड़ी बहस
एक सोशल मीडिया यूज़र ने दावा किया कि उसके इलाके में करीब 300 स्क्वॉयर फीट की किराने की दुकान से मालिक ₹70 लाख/वर्ष मुनाफा कमा रहा है। इसपर एक यूज़र ने कहा, "छोटी सी दुकान से सालाना...₹70 लाख का प्रॉफिट नामुमकिन है।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "मुमकिन है...एक किराना स्टोर वाले को जानता हूं...जिसका सालाना टर्नओवर ₹5 करोड़ है।"