शख्स का दावा- एमेज़ॉन ने भेजा इस्तेमाल किया हुआ लैपटॉप; कहा- सिर्फ 9 माह की बची है वॉरंटी
रोहन दास नामक शख्स ने X पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि एमेज़ॉन से ₹1 लाख से ज़्यादा कीमत का लैपटॉप ऑर्डर करने पर उसे इस्तेमाल किया हुआ लैपटॉप भेजा गया है। रोहन ने बताया कि लैपटॉप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करने से पता चला कि लैपटॉप की वॉरंटी सिर्फ 9 महीने की बची है।