शख्स का दावा- ओला स्कूटर चलाते समय आगे का पहिया टूटने के बाद आईसीयू में भर्ती है पत्नी
एक शख्स के मुताबिक, उसकी पत्नी के करीब 35 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से ओला एस1 प्रो स्कूटर चलाने के दौरान उसका अगला पहिया टूट गया। शख्स ने ट्वीट किया, "मेरी पत्नी सामने की ओर गिर गई और काफी चोट लगने के बाद आईसीयू में भर्ती है। इसका ज़िम्मेदार कौन है?" बकौल शख्स, ओला मरम्मत के लिए स्कूटर ले गई है।