शख्स का दावा- फ्लिपकार्ट ने ग्राहक को आईफोन 13 की जगह भेजा आईफोन 14; शेयर की तस्वीर
एक ट्विटर यूज़र ने दावा किया है कि फ्लिपकार्ट ने आईफोन 13 ऑर्डर करने वाले उसके एक फॉलोअर को आईफोन 14 भेज दिया। यूज़र ने ऑर्डर समरी और ग्राहक को प्राप्त हुए आईफोन के डिब्बे की तस्वीर भी शेयर की। कई ट्विटर यूज़र्स ने शख्स को 'लकी' बताया जबकि एक ने लिखा, "फ्लिपकार्ट भी जानता है...दोनों एक जैसे फोन हैं।"