शख्स का दावा, लैपटॉप की जगह फ्लिपकार्ट ने भेजे कपड़े धोने वाले साबुन

यशस्वी शर्मा नामक शख्स ने दावा किया है कि फ्लिपकार्ट ने लैपटॉप की जगह कपड़े धोने वाले साबुन भेज दिए और 'सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद उनका कस्टमर सपोर्ट इसके लिए मुझे ज़िम्मेदार ठहरा रहा है'। शर्मा ने कहा, "फ्लिपकार्ट के शीर्ष अधिकारी ने मुझसे कहा कि आपके पिता को लैपटॉप चेक किए बिना ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए था।"

Load More