शख्स की हत्या के मामले में 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए कन्नड़ ऐक्टर दर्शन

33 वर्षीय शख्स एस रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए कन्नड़ अभिनेता दर्शन को मंगलवार को बेंगलुरु की एक अदालत में पेश किया गया। मामले में अदालत ने ऐक्टर दर्शन को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि 2 महीने पहले दर्शन के फार्महाउस पर बुलाकर रेणुकास्वामी की हत्या की गई थी।

Load More