शख्स के हेलमेट में लिपटा मिला कोबरा, सामने आया वीडियो
केरल के त्रिशूर में एक शख्स को हेलमेट के अंदर छोटा कोबरा लिपटा हुआ मिला जिसके बाद वह सहायता के लिए स्थानीय वन विभाग के पास पहुंचा। स्नेक वॉलंटियर ने बताया कि छोटे कोबरा का काटना बड़े कोबरा के काटने से ज़्यादा खतरनाक होता है। वहीं, कोबरा को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है।