शख्स को कैडबरी की चॉकलेट में रेंगता मिला कीड़ा, हैदराबाद के नगर निगम ने लिया संज्ञान
हैदराबाद के एक मेट्रो स्टेशन से खरीदी गई कैडबरी की चॉकलेट में रेंगता कीड़ा मिलने के बाद ग्राहक ने इसका वीडियो और बिल ट्वीट किए हैं। उसने लिखा, "क्या उन उत्पादों की गुणवत्ता जांच होती है जो एक्सपायर होने वाले हैं?" इस पर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने लिखा, "संबंधित खाद्य सुरक्षा टीम...को अवगत कराया गया है...मामला जल्द-से-जल्द सुलझाया जाएगा।"