शख्स को 'हार्ट अटैक' आने के बाद चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव ने सीपीआर देकर बचाई जान
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, "एक आदमी को हार्ट अटैक आया तो चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने तुरंत सीपीआर देकर उस आदमी की जान बचाई।" उन्होंने कहा, "उनके इस काम की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है...हार्ट अटैक से जानें बचाई जा सकती हैं...हर इंसान को सीपीआर सीखना चाहिए।"