शख्स द्वारा 'मैं अल्लाह का गुलाम हूं' कहने और हंगामा किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया लौटी फ्लाइट
ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया के लिए उड़ान भरने वाली मलेशिया एयरलाइन्स की एक फ्लाइट में एक यात्री के हंगामे के बाद विमान को सिडनी वापस लाया गया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में आरोपी क्रू और यात्रियों से 'मैं अल्लाह का गुलाम हूं...क्या आप भी हैं?' कहता दिख रहा है। यात्री ने कथित तौर पर विमान को उड़ाने की भी धमकी दी।