शख्स ने 11 ड्रिंक पीकर नाबालिग व उसकी मां का डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में किया यौन शोषण
न्यूयॉर्क-एथेंस की फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने 16-वर्षीय लड़की और उसकी मां का यौन शोषण किया जिसके बाद डेल्टा एयरलाइंस के खिलाफ मुकदमा दायर हुआ है। मुकदमे के अनुसार, शख्स को कम-से-कम 10 वोडका ड्रिंक और एक गिलास वाइन परोसी गई। आरोप है कि लड़की और उसकी मां ने मदद मांगी लेकिन क्रू ने उन्हें नज़रअंदाज़ किया।