शख्स ने 4 साल के बेटे के हाथों में असम में ठोंकीं कीलें, उसे रस्सी से बांधकर रखा
तिनसुकिया (असम) में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर एक 4 वर्षीय लड़के को रेस्क्यू किया है जिसे उसके पिता ने रस्सी से बांधकर रखा हुआ था। एक अधिकारी ने कहा, "बच्चे ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसके पिता ने उसके हाथों में कीलें ठोंकीं और उसे...टॉर्चर किया।" पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।