शख्स ने अमेरिका में जीती ₹2,800 करोड़ की लॉटरी, कंपनी ने कहा- गलती से हुआ
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के एक शख्स ने $340 मिलियन (लगभग ₹2,800 करोड़) की लॉटरी जिताने वाले टिकट को अस्वीकार करने को लेकर लॉटरी कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। दरअसल, 'डीसी लॉटरी' की वेबसाइट पर शख्स की लॉटरी के नंबर पोस्ट किए गए थे लेकिन बाद में कंपनी ने कहा कि ऐसा गलती से हुआ।