शख्स ने आरटीआई में मांगी वंदे भारत ट्रेनों से होने वाली कमाई की जानकारी, रेलवे ने दिया जवाब
मध्य प्रदेश के एक शख्स ने हाल ही में आरटीआई दायर कर रेल मंत्रालय से पिछले 2 वर्षों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से मिलने वाले राजस्व व इनके संचालन से हुए लाभ या हानि की जानकारी मांगी। इसके जवाब में मंत्रालय ने बताया कि अलग-अलग ट्रेनों से प्राप्त होने वाले राजस्व का अलग-अलग रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।