शख्स ने एमपी के मंदिर में की अपना गला काटकर देवी को चढ़ाने की कोशिश, हुई मौत
सतना (मध्य प्रदेश) में लल्लाराम नामक 37-वर्षीय शख्स ने सोमवार को मां शारदा मंदिर (मैहर) में कथित तौर पर अपना सिर काटकर देवी को चढ़ाने की कोशिश की लेकिन कुछ लोगों ने उसे रोक दिया। इस दौरान शख्स ने अपना गला रेत लिया था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच जारी है।