शख्स ने एमपी में की पूर्व प्रेमिका के मंगेतर की कुल्हाड़ी से हत्या, कहा- अब कर लो शादी
सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका के घर में उसके मंगेतर की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। बकौल पुलिस, हत्या के बाद शख्स ने महिला से कहा, "मैंने मार दिया, अब कर लो शादी।" पुलिस ने बताया कि महिला के 4 बच्चे हैं और उसके पहले पति का निधन हो गया है।