शख्स ने एमपी में राम मंदिर का पोस्टर फाड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, हुआ अरेस्ट
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में राम मंदिर की तस्वीर वाले एक पोस्टर को कथित तौर पर फाड़ने और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने को लेकर एक शख्स को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, हिंदू सेना के एक पदाधिकारी ने शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।