शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर की भैंस, ठगी होने के बाद यूपी में दर्ज कराया केस

रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में ऑनलाइन भैंस ऑर्डर करने वाले शख्स से ठगी हुई है। यूट्यूब पर विज्ञापन देखकर उसने एक नंबर पर फोन किया और उसे 18 लीटर/दिन दूध देने वाली भैंस की ₹55,000 कीमत बताई गई व ₹10,000 ट्रांसफर कराए गए। डिलीवरी न होने के बावजूद ₹25,000 मांगे जाने पर उसे शक हुआ जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई।

Load More