शख्स ने ऑफलाइन और ज़ोमैटो के ऑनलाइन बिल के बीच कीमतों का अंतर दिखाती तस्वीरें शेयर कीं
एक लिंक्डइन यूज़र ने एक ही ऑर्डर के ज़ोमैटो के ऑनलाइन और ऑफलाइन खाने के बिल की तुलना की है। परफॉर्मेंस मार्केटिंग मैनेजर राहुल काबरा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मूल्य वृद्धि 34.76%...प्रति ऑर्डर ₹178 = (690-512)/512।" उन्होंने कहा, "यह मानते हुए कि ज़ोमैटो फूड सर्विस प्रोवाइडर के लिए...ज़्यादा ऑर्डर लाता है, क्या उसे इतनी अधिक कीमत वसूलनी चाहिए?"