शख्स ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी समय पर छुट्टी रद्द होने पर छोड़ी नौकरी, 7 माह पहले किया था अप्लाई
एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने बॉस द्वारा आखिरी वक्त में उसकी छुट्टी कैंसिल किए जाने के बाद नौकरी छोड़ दी है। टिकटॉक पर सामने आई चैट में शख्स के बॉस ने उससे कहा है कि रिप्लेसमेंट न मिलने तक उसे छुट्टी नहीं दी जा सकती। बकौल रिपोर्टस, शख्स ने भाई की शादी के लिए 7 माह पहले छुट्टी अप्लाई की थी।