शख्स ने कर्नाटक में शुरू किया गधों का 'पहला' फार्म, गधी के दूध के ₹17 लाख के मिले ऑर्डर
सॉफ्टवेयर कंपनी की जॉब छोड़ चुके 42-वर्षीय श्रीनिवास गौड़ा ने कर्नाटक में गधों का 'पहला' फार्म शुरू किया है। बकौल श्रीनिवास, "जब मैंने डंकी फार्म की योजना लोगों को बताई तो लोगों ने मेरा मज़ाक बनाया।" श्रीनिवास ने बताया, "मेरी योजना ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए गधी का दूध बेचने की है...मुझे ₹17 लाख के ऑर्डर मिल चुके हैं।"