शख्स ने किया ग्रेटर नोएडा की सोसायटी के पास तेंदुआ दिखने का दावा, तलाश में जुटा वन विभाग
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में अजनारा ली गार्डन सोसायटी के एक व्यक्ति ने सोसायटी के पास तेंदुआ दिखने का दावा किया है जिसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। एक अधिकारी के अनुसार, इलाके में अभी कोई तेंदुआ नहीं मिला है। सोसायटी के लोगों को घरों से बाहर न निकलने को कहा गया है।