शख्स ने गुजरात में 8 महीने तक चुराए पड़ोस में रहने वाली 30 वर्षीय महिला के अंडरगार्मेंट्स
अहमदाबाद (गुजरात) में एक शख्स को अपनी 30-वर्षीय पड़ोसी महिला के अंडरगार्मेंट्स चुराते हुए पकड़ा गया है। महिला ने शख्स पर 8 महीने से उसके अंडरगार्मेंट्स चुराने का आरोप लगाया। दरअसल, महिला ने शख्स की यह हरकत अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर ली और विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उससे मारपीट व छेड़छाड़ की।