शख्स ने गुरुग्राम के होटल में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की खुदकुशी
पुलिस के अनुसार, विक्रम नामक 35-वर्षीय शख्स ने सोमवार को गुरुग्राम स्थित होटल के कमरे में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या कर ली। वह कथित तौर पर महिला मित्र अंशी का जन्मदिन मनाने उसके साथ होटल पहुंचा था। शख्स की पत्नी के अनुसार, अंशी के पास विक्रम के 'आपत्तिजनक वीडियो' थे और वह उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल करती थी।