शख्स ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एमपी में 25-वर्षीय युवती को चलती ट्रेन से दिया धक्का
एक अधिकारी ने बताया है कि छतरपुर (एमपी) में एक शख्स ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर यूपी निवासी 25-वर्षीय युवती को कथित तौर पर चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल हुई युवती अस्पताल में भर्ती है। जबलपुर एसपी (जीआरपी) विनायक वर्मा के मुताबिक, आरोपी की पहचान हो गई और उसकी जल्द गिरफ्तारी होगी।