शख्स ने ट्रेन में सो रही 26 वर्षीय युवती का केरल में किया यौन उत्पीड़न, हुआ गिरफ्तार
केरल में रविवार तड़के अमृता एक्सप्रेस में सो रही 26-वर्षीय युवती का यौन उत्पीड़न करने को लेकर 44-वर्षीय शख्स गिरफ्तार हुआ है। युवती की शिकायत के बाद जीआरपी ने शख्स को कायमकुलम जंक्शन पर ट्रेन से उतारा और उसे थाने लेकर गई। युवती की शिकायत के अनुसार, शख्स ने उसे अनुचित तरीके से छुआ और दुर्व्यवहार किया।