शख्स ने ट्विटर पर लिखा- 'ट्रेन हाइजैक हो गई है'; रेलवे सुरक्षा बल ने दिया जवाब

एक यात्री ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि ट्रेन संख्या 12650 (कर्नाटक संपर्क क्रांति) 'हाइजैक' हो गई है और प्रशासन से मदद मांगी। ट्वीट के जवाब में रेलवे सुरक्षा बल ने लिखा, "सर, ट्रेन हाइजैक नहीं हुई है। ट्रेन डायवर्ट हुई है। घबराइए मत।" ट्विटर पर हुई यह बातचीत ऑनलाइन काफी शेयर की जा रही है।

Load More