शख्स ने दिल्ली में दोस्त को शराब पीने के लिए बुलाया, पत्नी से बात करने को लेकर की हत्या
दिल्ली में एक शख्स को 28-वर्षीय दोस्त की हत्या को लेकर गिरफ्तार किया गया है। शख्स के अनुसार, दोस्त अक्सर उसकी पत्नी से बात करता था। बकौल पुलिस, शख्स ने दोस्त को शराब पीने के लिए बुलाया था जहां उसने बहस के बाद दोस्त पर ईंट से वार किया और फिर बोतल के टुकड़े से उसका गला रेत दिया था।