शख्स ने दोस्तों से यौन संबंध बनाने के लिए पत्नी को किया मजबूर, खुद उन्हें ऐसा करते देखा
पुणे (महाराष्ट्र) में एक शख्स पर 48-वर्षीय पत्नी को अपने 2 दोस्तों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, ऐसा दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 में हुआ और शख्स ने पूरा कृत्य देखा। पुलिस के अनुसार, लगातार उत्पीड़न से परेशान पत्नी ने शख्स के खिलाफ शिकायत की है।