शख्स ने नौकरी के लिए ओडिशा ट्रेन हादसे में मां की मौत होने का किया दावा, 2018 में हुई थी मौत
सरकारी नौकरी पाने के लिए ओडिशा ट्रेन हादसे में मां की मौत होने का झूठा दावा करने वाले बिहार के एक 42-वर्षीय शख्स को पकड़ा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, उसकी मां की 2018 में मौत हुई थी। शख्स ने दावा किया था कि उसकी मां कोरोमंडल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं लेकिन वह इसका सबूत नहीं दे पाया।