शख्स ने पत्नी के पूर्व मंगेतर द्वारा भेजा गया उसका न्यूड वीडियो किया शेयर; केस दर्ज
भोपाल (एमपी) पुलिस ने एक महिला का न्यूड वीडियो शेयर करने को लेकर उसके पति, सास और पूर्व मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के पूर्व मंगेतर ने उसके पति को न्यूड वीडियो भेजा था जिसके बाद पति ने मां को वीडियो दिखाया था। पूर्व मंगेतर ने वीडियो कॉल के दौरान महिला का न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किया था।