शख्स ने पश्चिम बंगाल में गर्दन काटकर की पत्नी की हत्या, सिर को हाथ में लेकर घूमता रहा
पूर्व मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) में घरेलू झगड़े के बाद गर्दन काटकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में 40-वर्षीय शख्स गिरफ्तार हुआ है। मानसिक रूप से अस्थिर शख्स जब पत्नी का सिर लेकर घूम रहा था तब स्थानीय लोगों ने उसे देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। वह सिर के साथ चाय की दुकान पर पहुंच गया था।