शख्स ने पाकिस्तान में परिवार के सामने बहन की गला दबाकर की हत्या, दूसरे भाई ने बनाया वीडियो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक शख्स ने परिवार के सामने अपनी 22-वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। शख्स के भाई ने घटना का वीडियो बना लिया जिसमें वह पिता से भाई को रोकने की गुज़ारिश करता सुनाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी शख्स, उसके पिता और वीडियो बनाने वाले भाई को गिरफ्तार कर लिया है।