शख्स ने पुलिस को फोन कर दिल्ली हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की दी धमकी, हुआ अरेस्ट
दिल्ली में रविवार को एक शख्स ने पुलिस को फोन कर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जनकपुरी (दिल्ली) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने मशहूर होने के लिए जानबूझकर फर्ज़ी कॉल की थी।