शख्स ने पूछा- पिछले हफ्ते शादी हुई, हनीमून पर जाऊं या 'पठान' देखूं?; शाहरुख ने दिया जवाब

ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान मंगलवार को एक यूज़र ने शाहरुख खान से पूछा, "सर पिछले हफ्ते मेरी शादी हुई थी। पहले हनीमून पर जाऊं या 'पठान' देखूं?" इस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, "बेटा एक हफ्ता हो गया, अभी तक हनीमून नहीं किया! अब पत्नी के साथ पठान देख लो और फिर हनीमून पर जाना।"

Load More