शख्स ने पूर्व नियोक्ता की पत्नी की दिल्ली में की गला घोंटकर व इलेक्ट्रिक शॉक देकर हत्या
31-वर्षीय शख्स ने बतौर ड्राइवर नौकरी से निकाले जाने के बाद बुराड़ी (दिल्ली) में अपने पूर्व नियोक्ता की पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर और इलेक्ट्रिक शॉक देकर हत्या कर दी। आरोपी ने सोमवार को पुलिस के सामने सरेंडर किया। बकौल पुलिस, नियोक्ता ने अपनी पत्नी के कहने पर 2-महीने पहले आरोपी को नौकरी से निकाल दिया था।