शख्स ने पेरिस में सार्वजनिक शौचालय में अमेरिकी महिला पर्यटक का किया रेप
पेरिस (फ्रांस) के एक सार्वजनिक शौचालय में 23-वर्षीय एक शख्स ने एक अमेरिकी महिला पर्यटक का कथित तौर पर रेप किया। 27-वर्षीय महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस के नोट्रे डेम कैथेड्रल के पास सीन नदी के किनारे टहल रही थी और उसी दौरान वह सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करने गई थी। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।