शख्स ने फ्रांस में पकड़ी दुनिया की सबसे बड़ी गोल्डफिश, वज़न है 30 किलोग्राम

ब्रिटेन के ऐंडी हैकेट नामक मछुआरे ने फ्रांस में दुनिया की सबसे बड़ी गोल्डफिश को पकड़ा है जिसका वज़न 30 किलोग्राम से अधिक है। नारंगी रंग के कारण इस गोल्डफिश को 'कैरट' नाम दिया गया था और इसे 20 साल पहले फ्रांस के शैंपेन क्षेत्र की ब्लूवॉटर लेक्स में छोड़ा गया था। मछुआरे ने कहा, "उसे पकड़ना महज़ संयोग था।"

Load More