शख्स ने फ्रैंकफर्ट-बेंगलुरु उड़ान के दौरान छुए महिला यात्री के प्राइवेट पार्ट्स, हुआ गिरफ्तार

फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से बेंगलुरु आ रहे एक विमान में एक 52-वर्षीय शख्स को अपनी महिला सह-यात्री का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शख्स ने कथित तौर पर उड़ान के दौरान सो रही 32-वर्षीय महिला के प्राइवेट पार्ट्स छुए थे। महिला ने कहा कि उसने शख्स का हाथ हटा दिया था लेकिन उसने दोबारा ऐसा किया।

Load More