शख्स ने बनाई राम मंदिर, चंद्रयान-3 व पीएम मोदी की थीम वाली 3 किलो की पगड़ी

गांधीनगर (गुजरात) के एक शख्स ने नवरात्रि के लिए राम मंदिर, चंद्रयान-3 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थीम वाली 3 किलोग्राम की 'राम राज्य' नामक पगड़ी बनाई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स वीडियो में पारंपरिक वेशभूषा के साथ पगड़ी पहने हुए दिख रहा है। पगड़ी में दो मोरों और डांडिया नृत्य की कलाकृतियां भी दिख रही हैं।

Load More