शख्स ने बिहार में बुज़ुर्ग को कार के बोनट पर 8 किमी तक घसीटने के बाद कुचला; हुई मौत
पूर्वी चंपारण (बिहार) में शुक्रवार को तेज़ रफ्तार में कार चला रहे एक शख्स ने एक बुज़ुर्ग को बोनट पर कथित तौर पर 8 किलोमीटर तक घसीटा और फिर कुचलकर फरार हो गया। बुज़ुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। बकौल पुलिस, कार ज़ब्त कर ली गई है और फरार ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है।