शख्स ने बेंगलुरु में ऐप से घरेलू सहायिका को बुक कर किया उसका रेप, घर में किया कैद
बेंगलुरु में एक शख्स को 21-वर्षीय घरेलू सहायिका से रेप करने और उसे घर में कैद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, शख्स ने एक ऐप के ज़रिए पीड़ित घरेलू सहायिका को बुक किया था। आरोपी ने ऐप पर कहा था कि उसे घर के कामकाज और बुज़ुर्ग मां-बाप की देखरेख के लिए घरेलू सहायिका चाहिए।