शख्स ने बेंगलुरु में फ्लाईओवर से लुटाए रुपए, वीडियो आया सामने
बेंगलुरु में एक शख्स द्वारा फ्लाईओवर से रुपए लुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रुपए लेने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। डीसीपी (वेस्टर्न डिवीज़न) लक्ष्मण निम्बर्गी ने बताया कि यह ज्ञात नहीं है कि रुपए लुटाने वाला शख्स कौन है और उसने ऐसा क्यों किया।