शख्स ने ब्रिटेन में अपनी मिडल फिंगर से 129.5 किलो वज़न उठाकर तोड़ा गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड

ब्रिटेन के स्टीव कीलर नामक शख्स ने एक उंगली से सर्वाधिक वज़न डेडलिफ्ट करने का गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड बनाया है। केवल मिडल फिंगर का इस्तेमाल करते हुए मार्शल आर्टिस्ट कीलर ने 8 सेकेंड तक 129.50 किलोग्राम वज़न उठाया। 48-वर्षीय कीलर ने इस रिकॉर्ड पर कहा, "यह बहुत दर्दनाक है...लेकिन मेरी उंगलियां मज़बूत हैं और मुझे अपनी लिफ्ट पर गर्व है।"

Load More