शख्स ने भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन पर फेंके पत्थर, गिरफ्तार होने पर बोला- 'मज़े के लिए किया'
मुरैना (एमपी) में एक शख्स ने भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जिससे ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान 20-वर्षीय फिरोज़ खान के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन पर पथराव की बात स्वीकारी और कहा कि उसने 'मज़े के लिए' ऐसा किया।