शख्स ने महाराष्ट्र में दफ्तर के बाहर से चुराया ट्रैफिक पुलिस का टोइंग व्हीकल, हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के एक शख्स ने वडाला ट्रैफिक डिवीज़न (महाराष्ट्र) के दफ्तर के बाहर से ट्रैफिक पुलिस का टोइंग व्हीकल (गाड़ियां खींचकर ले जाने वाला वाहन) चुरा लिया। हालांकि, वाहन चुराकर ले जाते समय वडाला से 120 किलोमीटर दूर मुंबई-आगरा हाइवे पर दुर्घटना होने के बाद शख्स को गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।