शख्स ने माइक टायसन से मांगा ₹3.7 करोड़ का मुआवज़ा, बॉक्सर ने विमान में उसे मारे थे मुक्के
पूर्व बॉक्सर माइक टायसन से एक शख्स ने $4,50,000 (₹3.7 करोड़ से अधिक) का मुआवज़ा मांगा है। टायसन ने अप्रैल 2022 में सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरते समय एक विमान में उस शख्स को मुक्के मारे थे। शख्स के वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल के सिर व गर्दन में चोटें आईं और वह बेहोश हो गए थे।